Nohradhar Fire Tragedy : सिरमौर में काल बनी ‘माघी’ की रात : आग की लपटों में जिंदा जले 3 बच्चे और 3 बड़े, मायके आईं दो बेटियों की उजड़ी दुनिया

VIKASH KHALKHO

Nohradhar Fire Tragedy : नौहराधार (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की घंडूरी पंचायत के तलांगना गांव में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात हुए एक भीषण अग्निकांड ने छह जिंदगियां निगल लीं। माघी का त्योहार मनाने मायके आईं दो बेटियों, उनके तीन बच्चों और एक दामाद की घर के भीतर जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि घर में सो रहे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

धमाके के साथ फैली आग, मची चीख-पुकार: घायल दामाद लोकेंद्र (42) ने पुलिस को बताया कि सभी परिजन बुधवार रात करीब 11 बजे खाना खाकर सोए थे। तड़के करीब 3 बजे अचानक रसोई में एक जोरदार धमाका हुआ और पूरा कमरा धुएं से भर गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लोकेंद्र किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन परिवार के बाकी सदस्य लपटों के बीच घिर गए। आग ने विजय सिंह, भीम सिंह, मीन सिंह और विधवा इंद्रा देवी के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

पशुशाला भी खाक, तीन मवेशी जले: आग ने न केवल इंसानी जिंदगियों को खत्म किया, बल्कि इंद्रा देवी की पशुशाला को भी राख कर दिया। इसमें दो गाय और एक बछड़े की भी जिंदा जलकर मौत हो गई। गांव के अन्य तीन घर भी इस अग्निकांड में जलकर खाक हो गए हैं, जिससे पीड़ित परिवार पूरी तरह सड़क पर आ गए हैं।

मृतकों का विवरण:

  1. नरेश कुमार (50): दामाद, निवासी टपरोली।
  2. तृप्ता (44): बेटी, निवासी टपरोली।
  3. कविता (36): बेटी, निवासी नेरवा।
  4. कृतिका (13): पोती/नातिन।
  5. सारिका (13): पोती/नातिन।
  6. कार्तिक (03): पोता/नातिन।
Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *