C.G Crime : रायपुर में 13 किलो गांजा के साथ प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन पार्किंग से पकड़े गए तस्कर

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  रायपुर के गुढ़ियारी रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 13 किलो गांजा के साथ प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से करीब 6.77 लाख रुपये का गांजा और मोबाइल जब्त किए गए।

रेलवे स्टेशन के बाहर पकड़े गए गांजा तस्कर

रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 किलो से अधिक गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना गुढ़ियारी पुलिस और रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) की संयुक्त टीम ने की।दोनों आरोपियों को गुढ़ियारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर पार्किंग क्षेत्र से उस समय पकड़ा गया, जब वे बैग में गांजा लेकर कहीं जाने की तैयारी में थे।

Read More : रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! पटरी पर फिर लौटी ये 13 मेमू ट्रेनें, बोरतलाव-दरेकसा रेलखंड पर काम ख़त्म

प्रेमी-प्रेमिका बनकर करते थे तस्करी

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजेंद्र प्रसाद और हेमलता कैवर्त्य बताया। जांच में सामने आया कि दोनों आपस में प्रेमी-प्रेमिका हैं और पुलिस से बचने के लिए अक्सर पति-पत्नी बनकर यात्रा करते थे।वे इसी तरीके से अलग-अलग राज्यों में गांजा की तस्करी कर रहे थे।

खड़ियार रोड से प्रयागराज ले जा रहे थे गांजा

पुलिस के मुताबिक आरोपी खड़ियार रोड से गांजा लाकर प्रयागराज ले जाने की फिराक में थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।तलाशी के दौरान उनके बैग से 13 किलो 156 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

लाखों रुपये का गांजा और मोबाइल जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13.156 किलोग्राम गांजा के साथ तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त किए गए मादक पदार्थ और सामान की कुल कीमत लगभग 6 लाख 77 हजार 800 रुपये आंकी गई है।

नारकोटिक एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 114/2026 के तहत धारा 20बी नारकोटिक एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में की गई। संयुक्त अभियान में गुढ़ियारी थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम की अहम भूमिका रही।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *