Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Sachin Pilot : बिलासपुर में गरजे सचिन पायलट: चुनाव आयोग और बीजेपी...

Sachin Pilot : बिलासपुर में गरजे सचिन पायलट: चुनाव आयोग और बीजेपी पर लगाया वोट चोरी का आरोप, कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ यात्रा का दूसरा दिन

Sachin Pilot
Sachin Pilot

Sachin Pilot : बिलासपुर : बिलासपुर के बेलतरा में कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ यात्रा के दौरान सचिन पायलट ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जो लोग जीवित हैं, उन्हें मृत दिखाकर उनके वोट काटे जा रहे हैं। पायलट का दावा था कि चुनाव आयोग और बीजेपी मिलकर सुनियोजित तरीके से वोट चोरी कर रहे हैं।

Sachin Pilot : कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी केंद्र सरकार और राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग के गठजोड़ को उजागर किया है। बैज ने आरोप लगाया कि सरकार को जनता की तकलीफों से कोई फर्क नहीं पड़ता – बिजली का बिल 500 की जगह 2000 रुपये आ रहा है, हजारों स्कूल बंद हो चुके हैं और अस्पतालों में डॉक्टर तक नहीं हैं।

 

Sachin Pilot : नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि “वोट चोरी कर जो सत्ता में बैठे हैं, उनका नाम है नरेंद्र मोदी”। वहीं विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी ने वोट चोरी को एक ‘धंधा’ बना लिया है, और यही कारण है कि वे लगातार सत्ता में बने हुए हैं।

 

Sachin Pilot : कांग्रेस पार्टी इस यात्रा के तहत आज तखतपुर, मुंगेली और बेमेतरा में पदयात्रा और जनसभाएं आयोजित कर रही है। पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि उन्होंने मतदाता सूची का विश्लेषण कर वोटिंग में हुई गड़बड़ियों के प्रमाण इकट्ठा किए हैं, जिनके आधार पर वे जनता के सामने ‘वोट चोरी’ के उदाहरण पेश कर रहे हैं। कांग्रेस का यह अभियान भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए जनता को जागरूक करने की रणनीति का हिस्सा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here