Indigo की उड़ानों में बहाली, भोपाल एयरपोर्ट पर स्थिति नार्मल, संसद की समिति करेगी एयरलाइंस से पूछताछ

नई दिल्ली/भोपाल : इंडिगो की उड़ानों के बड़े पैमाने पर रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। देशभर में पिछले छह दिनों से जारी फ्लाइट संकट को देखते हुए संसद की परिवहन, पर्यटन और नागरिक उड्डयन संबंधी स्थायी समिति अब इस मामले में सक्रिय हो गई है। जानकारी के अनुसार जेडीयू सांसद संजय कुमार झा की अध्यक्षता वाली यह समिति जल्द ही सभी एयरलाइंस, डीजीसीए और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों को तलब करेगी।

समिति इनसे जवाब मांगेगी कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई और भविष्य में इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। कई सांसदों और मंत्रियों की उड़ानें भी रद्द हुईं, जिनमें से कुछ सदस्य खुद इस समिति का हिस्सा हैं।

Read More : Naxal Surrender : M.P का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर! 77 लाख का इनामी कबीर सहित 10 नक्सलियों ने डाले हथियार

इंडिगो ने दी बड़ी राहत—95% नेटवर्क बहाल
फ्लाइट ऑपरेशंस में गड़बड़ी के चलते एयरलाइन इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था। मगर शनिवार को इंडिगो ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया कि उसने 138 में से 135 डेस्टिनेशंस के लिए उड़ानें दोबारा शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही एयरलाइन दिन के अंत तक 1500 से अधिक उड़ानें ऑपरेट करने की राह पर है।इंडिगो के अनुसार क्रू शॉर्टेज और ऑपरेशनल चुनौतियों के बीच अब स्थिति ज्यादातर सामान्य हो चुकी है।

भोपाल: राजा भोज एयरपोर्ट पर पूरी तरह सामान्य संचालन

मध्य प्रदेश में यात्रियों को राहत देते हुए भोपाल स्थित राजा भोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन पूरी तरह बहाल कर दिया गया है।

  • दिल्ली
  • हैदराबाद
  • बेंगलुरु
  • मुंबई
  • रायपुर

इन सभी रूटों पर इंडिगो की उड़ानें समय पर संचालित हो रही हैं। एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो अधिकारियों के अनुसार अब किसी भी प्रकार की देरी या रद्दीकरण की स्थिति नहीं है।

Read More : M.P Weather : Madhya Pradesh में बढ़ी कड़ाके की ठंड, कल्याणपुर 4 डिग्री पर,26 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे

संसदीय समिति के सवाल—उद्योग में सुधार के संकेत
विशेषज्ञों का मानना है कि संसदीय समिति के हस्तक्षेप के बाद एयरलाइंस को फॉल्ट मैनेजमेंट, स्टाफिंग और ऑपरेशनल कंट्रोल पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आने वाले समय में यात्रियों की शिकायतों को कम करने और सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए नियम भी लागू हो सकते हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories