Singrauli News: सिंगरौली पुलिस का नाइट कॉम्बिंग गश्त, 402 बदमाशों पर शिकंजा, 24 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Singrauli News

Singrauli News: सिंगरौली। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बीती रात पुलिस द्वारा व्यापक नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन में, पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत तथा पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र हेमंत चौहान के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के नेतृत्व में जिले के सभी अनुभागीय अधिकारियों ने थाना-चौकियों की टीमों के साथ मिलकर संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और हाईवे पर सघन गश्त की।

Singrauli News: 402 आरोपियों पर हुई कार्रवाई

Singrauli News: पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में जिलेभर में कुल 402 बदमाशों एवं आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई, जिसमें 24 स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी — जो कई वर्षों से फरार चल रहे थे। 164 गिरफ्तारी वारंटियों पर कार्रवाई कर न्यायालय में पेशी की तैयारी, 112 निगरानी बदमाशों और 96 गुंडा बदमाशों की सघन जांच, 06 वाहनों पर चालानी कार्रवाई — यातायात नियम उल्लंघन पर सख्ती तकनीकी शाखा की सहायता से कई स्थानों पर कट-ऑफ पार्टियां लगाई गईं, जिससे अपराधियों की आवाजाही पर रोक लगी।

Singrauli News: सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम

➡ प्रमुख चौराहों व बाजारों में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच
➡ देर रात घूम रहे युवकों को सख्त चेतावनी
➡ यात्रियों और परिवारों की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त तेज
➡ बैंकों व एटीएम परिसरों का औचक निरीक्षण

Singrauli News: पुलिस की सख्ती से बढ़ा आमजन का भरोसा

Singrauli News: रातभर चले इस अभियान से अपराधियों में हड़कंप मच गया, वहीं आम नागरिकों ने खुद को अधिक सुरक्षित महसूस किया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *