CG Morning News : विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, कांग्रेस विधायक दल की होगी बैठक

Sanjay Sahu
CG Morning News

CG Morning News : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा। वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश करेंगे। विधानसभा सचिवालय को सत्र के लिए अब तक कुल 2,813 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिनमें 1,437 तारांकित और 1,376 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। कल यानी मंगलवार को 2026-27 का मुख्य बजट सदन में पेश किया जाएगा।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शाम 4 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। इस बैठक में कांग्रेस के सभी विधायक शामिल होंगे। बैठक में बजट सत्र को लेकर पार्टी की रणनीति तैयार की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *