CG NEWS : भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बने अजीत सिंह भोगल , पार्टी के प्रति निष्ठा की मिली सौगात, कार्यकर्ताओं में हर्ष , बधाइयां का दौर जारी

0
108
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : घरघोड़ा /बिलासपुर : 19 वर्ष पहले भाजपा के एक सामान्य सदस्य के रूप में राजनीति की यात्रा शुरू करने वाले अजीत सिंह भोगल ने पार्टी के प्रति सदैव निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ आम लोगों के हितों के संरक्षण के लिए अथक परिश्रम किया और समय समय पर पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारियां बखूबी निभाई। हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी उन्होंने शहर भाजपा बिलासपुर में एक लम्बी लकीर खींच डाली और एक पृथक छबि बनाई यही वजह है कि शहर विधायक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के मन मस्तिष्क पर भी अजीत सिंह भोगल की कार्यशैली ने प्रभावित किया।

CG NEWS : उन्होंने जिला भाजपा कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नियुक्त करवाकर कार्यकर्ताओं को संदेश भी दिया है कि पार्टी के प्रति निष्ठा व प्रतिबद्धता रखने वाले कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन इसी तरह समय आने पर होता रहेगा और उन्हें महती जिम्मेदारियां दी जायेगीं। इसके लिए भाजपा में किसी भी सिफारिश कीआवश्यकता नहीं पड़ती और आज अजीत सिंह भोगल बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए संगठन में कार्य करने के लिए उपाध्यक्ष नियुक्त करने के लिए जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर द्वारा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कार्यकारिणी की अधिकृत लिस्ट निकाली,जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के अनुमोदन के बाद भाजपा शहर जिला कार्यकारिणी में अजीत सिंह भोगल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

CG NEWS : इस खबर से भोगल के समर्थकों द्वारा आज दिन भर उन्हें बधाईयां देने का तांता लगा रहा और समर्थकों में भारी उत्साह व उमंग का संचार परिलक्षित होते दिखलाई देने लगा है | अजीत सिंह भोगल 19 सालों से भारतीय जनता पार्टी के लिए एक कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में विभिन्न पदों में रहते हुए कार्य किया 2009 में भाजपा से पार्षद पद के लिए अधिकृत उम्मीदवार गत 5 वर्षों तक भाजपा पश्चिम के उपाध्यक्ष 5 वर्षों तक फिर मंडल के महामंत्री और फिर गत 5 वर्षों का पश्चिम भाजपा मंडल का अध्यक्ष कार्यकाल बिलासपुर में बेहतरीन कार्यकाल कहा भोगल जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं बूथ लेवल से लेकर प्रादेशिक स्तर के विभिन्न कार्यक्रमों में जिनकी सक्रियता के परिणाम स्वरूप उन्हें फिर से पार्टी ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए एक नई जिम्मेदारी सौंपी है जिससे कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है!

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here