बिजली कटौती का अलर्ट, आज से हर दिन चार घंटे सप्लाई बंद…..

Parivesh

बिलासपुर। बिलासपुर में अब रोजाना बिजली कटौती झेलने के लिए तैयार हो जाइए। मानसून आते ही विद्युत वितरण कंपनी ने आखिरकार शहर में प्री-मानसून मेंटनेंस अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत आज 31 मई,  से नेहरू नगर उपकेंद्र के अंतर्गत मुंगेली रोड और सर्किट हाउस फीडर से होगी।

अधिकारियों के मुताबिक, बारिश से पहले बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मरों, फीडरों और सब-स्टेशनों की सफाई और तकनीकी जांच जरूरी है। इस काम के लिए हर इलाके में चरणबद्ध ढंग से लगभग चार घंटे की बिजली कटौती की जाएगी।

शहरवासियों से अपील की गई है कि वे बिजली बंद होने के दौरान आवश्यक वैकल्पिक इंतज़ाम रखें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके। बिजली कंपनी का दावा है कि यह मेंटनेंस कार्य तेज़ी से पूरा कर मानसून के दौरान बिजली आपूर्ति को अधिक सुरक्षित और स्थिर बनाया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *