Saturday, September 26, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal MP Weather : मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी, कई जिलों में...

MP Weather : मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी, कई जिलों में गिरे ओले

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले 24 घंटों से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। जबलपुर समेत करीब 22 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि सिवनी और बालाघाट में ओलावृष्टि की खबर सामने आई है। राजधानी भोपाल में भी शनिवार सुबह से बादल छाए रहे और मौसम सुहावना बना रहा।

इन जिलों में हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, रायसेन, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, कटनी और जबलपुर जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।सिवनी और बालाघाट में कुछ स्थानों पर ओले गिरने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।

अशोकनगर में सबसे तेज चली आंधी

मौसम विभाग ने बताया कि अशोकनगर में आंधी की रफ्तार सबसे ज्यादा 67 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। इसके अलावा जबलपुर में 44 किमी, सागर में 43 किमी, बैतूल में 33 किमी और भोपाल में 28 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।

रविवार के लिए बारिश का अलर्ट

10 मई को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह और सागर सहित कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

भोपाल-इंदौर में मौसम रहेगा साफ

वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, धार और नीमच समेत कई जिलों में रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

दो ट्रफ लाइन से बदला मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्यप्रदेश के बीचोंबीच दो ट्रफ लाइन गुजर रही हैं। साथ ही ऊपरी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, जिसकी वजह से प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर बना हुआ है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here