Wednesday, September 2, 2026
Home Crime Indore ED Raids: 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी पर ED का...

Indore ED Raids: 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी पर ED का शिकंजा इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापे, मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की जांच तेज

Indore ED Raids: इंदौर। मध्य प्रदेश में करोड़ों रुपये के एमडीएमए (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर और मंदसौर के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई करीब 70 करोड़ रुपये मूल्य की 70 किलो एमडीएमए ड्रग्स की तस्करी और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की जांच के तहत की गई। छापेमारी के दौरान ईडी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, वित्तीय रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए हैं।

इंदौर क्राइम ब्रांच की FIR से शुरू हुई ED की जांच

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में दर्ज इस केस के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि मुख्य आरोपी अपने पुराने ठिकाने छोड़कर फरार हो चुका था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।

Amrit Bharat Scheme: पीएम मोदी ने किया टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन; सीएम डॉ. मोहन यादव रहे मौजूद

हैदराबाद, बीकानेर और इंदौर तक ट्रैक हुई आरोपी की लोकेशन

Indore ED Raids: ईडी की विशेष टीम ने तकनीकी निगरानी, डिजिटल सर्विलांस और खुफिया इनपुट के जरिए कई दिनों तक आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी। जांच में आरोपी की लोकेशन हैदराबाद, बीकानेर और इंदौर में ट्रैक की गई। आखिरकार एजेंसी ने इंदौर के एक नए ठिकाने का पता लगाकर वहां सर्च ऑपरेशन चलाया।

छापेमारी में मिले अहम डिजिटल और वित्तीय सबूत

सर्च ऑपरेशन के दौरान ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, बैंक रिकॉर्ड और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि ड्रग्स तस्करी से जुड़े आर्थिक नेटवर्क का पूरा खुलासा किया जा सके।

रिश्तेदार के नाम बैंक लॉकर भी मिला

Indore ED Raids: जांच के दौरान एजेंसी को एक आरोपी के रिश्तेदार के नाम पर संचालित बैंक लॉकर की जानकारी भी मिली है। ईडी अब उस लॉकर की भी जांच कर रही है। अधिकारियों को आशंका है कि इसमें ड्रग्स कारोबार से जुड़ी नकदी, कीमती सामान या अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज हो सकते हैं।

ड्रग्स से कमाई गई करोड़ों की रकम का पता लगाएगी ED

ईडी अब यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स तस्करी से अर्जित करोड़ों रुपये की रकम को किन माध्यमों से वैध बनाया गया। एजेंसी बैंक खातों, संपत्तियों, निवेश और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की गहराई से जांच कर रही है। साथ ही पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Satwas School Uniform Monopoly: देवास में निजी स्कूलों और कान्हा कलेक्शन की सांठगांठ उजागर; 12 स्कूलों की यूनिफॉर्म मिलने पर दुकान सील

जांच जारी, कई और बड़े खुलासों की संभावना

Indore ED Raids: प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि यह जांच अभी जारी है। जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि पूरे सिंडिकेट में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here