Bhopal Danish Nagar Accident : भोपाल में सरकारी बोलेरो का तांडव : दानिश चौराहे पर कई लोगों को रौंदा….

Parivesh
Bhopal Danish Nagar Accident

Bhopal Danish Nagar Accident : राजधानी भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित दानिश नगर चौराहे पर रविवार देर रात एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने पहले तीन अन्य वाहनों को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद कई लोगों को रौंद दिया।

Bhopal Danish Nagar Accident : यह घटना इतनी गंभीर थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

READ MORE : Bhopal Road Accident : भीषण सड़क हादसा : नौसेना के दो जवान शहीद….

हादसे को अंजाम देने के बाद, आरोपी चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गाड़ी का पीछा किया और आखिरकार उसे मिसरोद क्षेत्र से धर दबोचा।

आरोपी की पहचान: पकड़ा गया आरोपी चालक का नाम निखिल पालीवाल बताया जा रहा है।

वाहन की स्थिति: चौंकाने वाली बात यह है कि जिस बोलेरो गाड़ी से यह भीषण दुर्घटना हुई है, वह किसी सरकारी विभाग में अटैच बताई जा रही है।

पुलिस अब आरोपी निखिल पालीवाल से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह सरकारी वाहन का इस्तेमाल किस उद्देश्य से कर रहा था और दुर्घटना के वक्त उसकी क्या स्थिति थी। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *