Sunday, June 7, 2026
39.7 C
Raipur

MP NEWS : इकलौते बेटे की हत्या, BJP नेता की गिरफ्तारी… और उसी दिन घर में जन्मा नन्हा चिराग — साजिश, सियासत और उम्मीद की सबसे सनसनीखेज कहानी!

MP NEWS : अभय मिश्रा/मऊगंज, नईगड़ी थाना | मऊगंज जिले के देवरी सेंगरान गांव में 15 अगस्त 2024 को हुए 17 वर्षीय सुमित शर्मा हत्याकांड में आखिरकार 11 महीने बाद न्याय की रोशनी दिखाई दी है। पुलिस ने गहन जांच के बाद इस बहुचर्चित मामले में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह रही कि जिस दिन पीड़ित परिवार को इंसाफ मिला, उसी दिन उनके घर एक नन्हे मेहमान ने जन्म लिया। यह दृश्य लोगों को उस समय की याद दिला गया जब सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद उनके घर संतान ने जन्म लिया था।

Read more : CG NEWS : छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ में मनमानी चरम पर: रेगुलर व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी आक्रोशित, अधिकारियों पर गंभीर आरोप

हत्या, साजिश और मोहब्बत का त्रिकोण:
सुमित शर्मा, परिवार का इकलौता बेटा था। 15 अगस्त की शाम वह घर से निकला और फिर नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव पास के खेत में मिला — चाकुओं से गोदा गया, हाथ-पैर जले हुए। प्रारंभिक योजना थी कि शव को बहुती प्रपात में फेंका जाए, लेकिन आस-पास हलचल बढ़ने पर आरोपी शव छोड़ भाग निकले।

इस अमानवीय हत्याकांड में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया —

  1. अर्पित त्रिपाठी
  2. अनीत त्रिपाठी
  3. दुर्गेश तिवारी (BJP युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष)

मऊगंज पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

राजनीति में भूचाल:
हत्या के बाद भाजपा नेता दुर्गेश तिवारी की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं — एक में वे देवतालाब विधायक के साथ नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी में मनगवा विधायक के साथ। वायरल तस्वीरों ने सत्ता और अपराध के बीच के रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या रसूख की छांव में अपराध पल रहे हैं? यह प्रश्न अब जनता के साथ-साथ न्यायपालिका के सामने भी है।

इंसाफ की घड़ी और उम्मीद की किलकारी:
इसी राजनीतिक व न्यायिक उथल-पुथल के बीच सुमित के घर एक नन्हा चिराग जन्मा। परिजन कहते हैं कि यह बच्चा उनके बुझ चुके जीवन में फिर से रौशनी लेकर आया है। जिस दिन कोर्ट से गिरफ्तारी की पुष्टि हुई, उसी शाम परिवार में जीवन की नई शुरुआत हुई।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Latest YouTube Shorts

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories