M.P News : इंदौर में फूड सेफ्टी की सख्ती! मैदानों और जिम के बाहर लगने वाली दुकानों का निरीक्षण

Rahul Goshwami

इंदौर में आम लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (Food Safety Department) ने विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न खेल मैदानों, वॉकिंग ट्रैक और जिम के बाहर लगने वाले फूड स्टॉल और ठेलों की जांच की गई।

दरअसल, हाल के दिनों में इन स्थानों पर फल जूस, चाट और स्प्राउट्स बेचने वाले कुछ दुकानदारों द्वारा खराब फल और सब्जियों के उपयोग की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

जूस, चाट और स्प्राउट्स विक्रेताओं की जांच

खाद्य विभाग की टीम ने विशेष रूप से उन दुकानों और ठेलों को जांच के दायरे में लिया, जहां पर फ्रूट जूस, चाट और स्प्राउट्स जैसे खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे थे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फल और सब्जियों की गुणवत्ता, साफ-सफाई की स्थिति, खाद्य पदार्थों को रखने के तरीके और उपयोग किए जाने वाले पानी की स्वच्छता की भी जांच की। अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने और केवल ताजे व सुरक्षित खाद्य पदार्थों का उपयोग करने की हिदायत दी।

FSSAI रजिस्ट्रेशन डिस्प्ले करना होगा अनिवार्य

निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर FSSAI रजिस्ट्रेशन का प्रमाण पत्र प्रदर्शित नहीं पाया गया। इस पर विभाग ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने स्टॉल या दुकान पर FSSAI रजिस्ट्रेशन नंबर का डिस्प्ले अनिवार्य रूप से लगाएं।

अधिकारियों ने बताया कि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करना हर विक्रेता के लिए जरूरी है, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।

Read More : M.P News : आज होगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी! 1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगा 1836 करोड़ रुपये का लाभ

15 दुकानों को दी गई समझाइश

इस अभियान के दौरान कुल 15 दुकानों और ठेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन के संबंध में समझाइश दी गई।

विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी भी दुकान पर खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *