M.P News : आज होगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी! 1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगा 1836 करोड़ रुपये का लाभ

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को ग्वालियर जिले के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर परिसर में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे।इस दौरान मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से राज्य की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सिंगल क्लिक से ट्रांसफर होंगे 1836 करोड़ रुपये

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के जरिए 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे।यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी, जिससे महिलाओं को बिना किसी परेशानी के सीधे आर्थिक सहायता मिल सके।

Read More : मध्य प्रदेश में गहराया LPG संकट! बुकिंग सर्वर डाउन, एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

महिलाओं को मिल रही 1500 रुपये की मासिक सहायता

राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए इस योजना को लगातार विस्तार दे रही है।नवंबर 2025 से योजना की मासिक सहायता राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद अब लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

सरकार का कहना है कि लाडली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।इस योजना से प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों में सहायता मिल रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *