Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Sehore Accident : हाईवे पर दो बसों की टक्कर, बड़ा हादसा टला,...

Sehore Accident : हाईवे पर दो बसों की टक्कर, बड़ा हादसा टला, 7 लोग घायल

0
105
Sehore Accident
Sehore Accident

Sehore Accident : सीहोर: सीहोर जिले के अरनिया गाजी जोड़ थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। इंदौर से भोपाल जा रही चौहान बस (क्रमांक MP 41 P 161) जब सवारी उतार रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही नाथद्वारा से भोपाल जा रही चार्टर्ड बस (क्रमांक MP09 AM 6115) ब्रेक फेल होने के कारण उसमें जा घुसी।

Sehore Accident : टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। हादसे में एक व्यक्ति के पैर में चोट आई है, जबकि 6-7 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं।

Sehore Accident : घटना की सूचना मिलते ही पास के जावर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायलों को आष्टा अस्पताल भिजवाया गया। हाईवे पर हादसे के चलते कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर बस की रफ्तार और अधिक होती, तो यह हादसा बहुत गंभीर रूप ले सकता था।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here