MP News: इंदौर बना स्मार्ट सिक्योरिटी सिटी! पुलिस के ड्रोन अब करेंगे रियल टाइम मॉनिटरिंग

0
90

MP News: इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक को अपनी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल किया है। अब शहर में निगरानी, ट्रैफिक मैनेजमेंट, भीड़ नियंत्रण और फायर सेफ्टी जैसे कार्यों में हाईटेक ड्रोन की मदद ली जाएगी।

डीआरपी लाइन में इन आधुनिक ड्रोन का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया, जहां अधिकारियों ने इसकी कार्यप्रणाली और उपयोगिता की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन ड्रोन के जरिए संवेदनशील इलाकों, हॉटस्पॉट और शैडो एरिया पर लगातार नजर रखी जा सकेगी।

MP News: ड्रोन में हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, नाइट विजन और रियल-टाइम वीडियो ट्रांसमिशन जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव होगी। ट्रैफिक जाम, भीड़ प्रबंधन और कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी ये तकनीक अहम भूमिका निभाएगी।

फायर सेफ्टी के लिए भी ड्रोन को खास तौर पर तैयार किया गया है। आगजनी की घटनाओं के दौरान फायर फाइटिंग ड्रोन और फायर बॉल एक्सटिंग्विशिंग सिस्टम के जरिए शुरुआती स्तर पर ही आग पर काबू पाने में मदद मिलेगी।

MP News: इंदौर पुलिस का कहना है कि स्मार्ट तकनीक के उपयोग से शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत, तेज और प्रभावी बनाया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here