Jayant Kanchan Jewellers Robbery: कंचन ज्वेलर्स डकैती कांड में बड़ा एक्शन, सोने-चांदी के जेवरात और हथियार बरामद

VIKASH KHALKHO

सिंगरौली। Nishaanebaz.com-Jayant Kanchan Jewellers Robbery: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थानांतर्गत जयंत मस्जिद मार्केट स्थित कंचन ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में इस अंतरराज्यीय गिरोह के 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में लूटा गया सोना-चांदी, नकदी, वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें और अवैध हथियार (कट्टा और पिस्तौल) बरामद किए गए हैं।

गुरुवार शाम करीब 6:45 बजे दो बाइकों पर सवार 6 नकाबपोश हथियारबंद बदमाश कंचन ज्वेलर्स में घुसे थे। बदमाशों ने पिस्तौल और कट्टे के बल पर दुकान मालिक अखिलेश कुमार वर्मा और उनके कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकान संचालक के सिर पर बंदूक की बट से हमला कर घायल कर दिया और रोकने का प्रयास कर रहे कर्मचारी राहुल विश्वकर्मा के हाथ में गोली मार दी थी। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए काउंटर से सोने-चांदी के जेवरात और ढाई लाख से अधिक कैश लूटकर फरार हो गए थे।

Read More : Bemetara News: एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहड़े से की सौजन्य मुलाकात, संघ ने पुष्पगुच्छा से किया आत्मीय स्वागत

घटना की गंभीरता को देखते हुए रीवा रेंज के आईजी गौरव सिंह राजपूत और सिंगरौली एसपी सियाज के.एम. के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में तत्काल नाकाबंदी कराई और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। मुखबिर की सूचना पर अनपरा-अम्बारा मार्ग पर भाग रहे बदमाशों की घेराबंदी की गई, जहां पीछा करने के दौरान हड़बड़ाहट में बाइक फिसलने से बदमाश गिर पड़े और पकड़े गए। वहीं एक अन्य आरोपी को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।

Read More : Katrina Kaif Body Shaming Issue: बच्चे के जन्म के बाद वजन बढ़ने पर ट्रोलिंग, एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लकी कुमार पासवान (झारखंड), अनुरंजन कुमार चंद्रवंशी (झारखंड) और रोशन कुमार (सोनभद्र, यूपी) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 230.7 ग्राम सोने के आभूषण, 235 ग्राम चांदी के जेवरात, 1,04,200 रुपये नकद, 1 पिस्तौल, 2 कट्टे और 2 बाइक जब्त की हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य फरार साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही शेष माल की भी शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *