Thursday, May 28, 2026
37.1 C
Raipur

Egg Freshness Check: बिना तोड़े ऐसे पहचानें अंडा फ्रेश है या खराब, खाने से पहले यूँ करें चेक, FSSAI का आसान तरीका

Egg Freshness Check: अंडा फ्रेश है या खराब यह जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि खराब अंडा सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आजकल कई लोग एक साथ अंडों की ट्रे खरीदकर घर में स्टोर कर लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक रखे अंडे खराब भी हो सकते हैं। ऐसे अंडे खाने से फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, उल्टी और इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

अंडा फ्रेश है या खराब यह जांचने से पहले इसके फायदे जानना भी जरूरी है। अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन A, विटामिन D, फोलेट और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।अंडा शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने, हड्डियों को हेल्दी रखने और कमजोरी दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद हाई क्वालिटी प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में भी सहायता मिलती है।

FSSAI ने बताया आसान तरीका
अंडा फ्रेश है या खराब इसे पहचानने के लिए FSSAI ने बेहद आसान तरीका बताया है। इसके लिए आपको सिर्फ एक गिलास पानी की जरूरत होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FSSAI (@fssai_safefood)

ऐसे करें जांच

  • एक बर्तन या गिलास में पानी भरें।
  • अब उसमें अंडा डालें।
  • अगर अंडा पानी में नीचे बैठ जाए, तो वह फ्रेश है।
  • अगर अंडा पानी में सीधा खड़ा हो जाए, तो वह पुराना हो चुका है।
  • वहीं अगर अंडा पानी में तैरने लगे, तो समझ लें कि वह खराब है और खाने लायक नहीं है।

क्यों खराब हो जाता है अंडा
अंडा फ्रेश है या खराब यह समझना इसलिए जरूरी है क्योंकि समय के साथ अंडे के अंदर हवा भरने लगती है। यही वजह है कि पुराना अंडा पानी में ऊपर आने लगता है। लंबे समय तक स्टोर करने या गलत तापमान में रखने से अंडा जल्दी खराब हो सकता है।

अंडों में मिलावट का भी खतरा
अंडा फ्रेश है या खराब यह सवाल आजकल इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि बाजार में मिलावटी अंडों की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। कई जगह अंडों को चमकदार और ताजा दिखाने के लिए उन पर केमिकल या तेल की परत चढ़ाई जाती है।ऐसे अंडे देखने में अच्छे लग सकते हैं, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। मिलावटी अंडा खाने से पेट खराब होना, एलर्जी और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

अंडा खरीदते समय रखें ये बातें ध्यान
अंडा फ्रेश है या खराब यह पहचानने के साथ कुछ जरूरी सावधानियां भी अपनानी चाहिए। हमेशा साफ और बिना टूटे अंडे खरीदें। अंडों को ठंडी जगह पर स्टोर करें और बहुत ज्यादा पुराने अंडों का इस्तेमाल करने से बचें। इससे आपकी सेहत सुरक्षित रहेगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories