MP News: ग्वालियर बना क्रिकेट ट्रेनिंग का नया केंद्र, धवन-सिंधिया ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह

Rahul Goshwami

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में क्रिकेट प्रतिभाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर’ का शुभारंभ किया गया। एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने संयुक्त रूप से सेंटर का उद्घाटन किया।

यह हाई परफॉर्मेंस सेंटर युवा खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यहां खिलाड़ियों को प्रोफेशनल कोचिंग, फिटनेस और तकनीकी प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।

MP News: उद्घाटन समारोह के दौरान युवा खिलाड़ियों ने अपने क्रिकेट कौशल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर शिखर धवन ने नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए युवा गेंदबाजों की गेंदों का सामना किया।

वहीं एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने भी धवन को गेंदबाजी की, जिस पर धवन ने शानदार डिफेंस खेलकर मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया।

MP News: कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट को बढ़ावा देने और प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि यह सेंटर भविष्य में कई प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

MP News: इंदौर बना स्मार्ट सिक्योरिटी सिटी! पुलिस के ड्रोन अब करेंगे रियल टाइम मॉनिटरिंग

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *