cg news: मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात

Rahul Goshwami

cg news: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुरुवार को विधानसभा परिसर में मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान अनुष्का सोन विशेष रूप से विधानसभा की ऐतिहासिक कार्यवाही सुनने पहुंची थीं।

मुलाकात के दौरान अनुष्का सोन ने मुख्यमंत्री को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर विशेष सत्र आयोजित करना प्रेरणादायक पहल है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिलती है।

cg news: अनुष्का ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही को करीब से देखना उनके लिए एक नया और प्रेरणादायक अनुभव रहा। इससे उन्हें नीति निर्माण की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला और वे समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए और अधिक प्रेरित कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एक जागरूक और सशक्त समाज का प्रतीक है।

cg news: मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश की बेटियां शिक्षा, खेल, कला और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने अनुष्का सोन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा बनने का संदेश दिया।

CG NEWS : पति ने गला दबाकर मारा, फिर करंट से मौत की उड़ायी अफवाह, अवैध संबंध के चक्कर में पति बना हैवान, नवविवाहिता की हत्या

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *