बरसाना गार्डन में हो रहे गरबा में बजरंग दल का प्रदर्शन…वीडियो वायरल

0
127
इंदौर
इंदौर

इंदौर। शहर के बरसाना गार्डन में आयोजित गरबा कार्यक्रम में बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि बजरंग दल को फिल्मी गानों पर गरबा आयोजित करने पर आपत्ति थी।

READ MORE : Navratri Special Story : भारत का इकलौता ‘मुर्गे वाली माता’ का मंदिर, चमत्कार से कम नहीं बुरहानपुर की बहुचरा माता, 85 साल पुराना इतिहास, भक्तों की हर मुराद होती है पूरी….

प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया। कनाडिया थाना पुलिस बजरंग दल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गरबा कार्यक्रम में फिल्मी गानों का समावेश कुछ समाजिक समूहों को आपत्तिजनक लगा, जिसके चलते बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, कार्यक्रम स्थल पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

READ MORE : बिरनपुर चार्जशीट पर डिप्टी CM विजय शर्मा का कांग्रेस पर तंज : कम से कम CBI पर तो भरोसा हुआ…

अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि क्या गरबा कार्यक्रम में कोई नियम उल्लंघन हुआ है या नहीं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here