MP News : सीहोर में महिला नेतृत्व में गणेश-दुर्गा उत्सव समिति की भव्य चुनरी यात्रा

सुनील शर्मा/सीहोर : सीहोर के श्री गणेश दुर्गा उत्सव समिति, चाणक्यपुरी की महिला सदस्यों ने मातृ शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए विशाल चुनरी यात्रा निकाली। यह अनोखा आयोजन महिला सदस्यों के नेतृत्व में संपन्न हुआ और पूरी यात्रा महिला सदस्यों द्वारा संचालित की गई।

यात्रा की शुरुआत झांकी पंडाल से हुई और चाणक्यपुरी क्षेत्र से होते हुए पुनः झांकी प्रांगण में समाप्त हुई। यात्रा में डोल तासे और डिजे की धुन ने उत्सव को भव्यता प्रदान की। पंडाल में पहुंचते ही विशाल आरती की गई और माता को विशाल चुनरी चढ़ाई गई।

इस अवसर पर महिला सदस्यों ने विशेष ड्रेस कोड अपनाया था, जो पूरी यात्रा में समान रूप से देखा गया। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और नृत्य का समागम भी आयोजित हुआ, जिसमें पंडाल की महिलाएं पूरे जोश के साथ नृत्य करती दिखीं।

गणेश दुर्गा उत्सव समिति के इस आयोजन ने मातृ शक्ति और धार्मिक आस्था का अद्भुत उदाहरण पेश किया और क्षेत्रवासियों में उत्सव की खुशी दोगुनी कर दी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories