Raigarh Crime News: वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर करोड़ों की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Raigarh Crime News:

Raigarh Crime News:रायगढ़। जिले के तमनार थाना पुलिस ने वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन दलाली के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी करने वाले आरोपी कृष्ण कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में अब तक 10 से अधिक पीड़ितों से करीब 1.10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, अन्य लोग भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच रहे हैं।

Raigarh Crime News:शिकायतकर्ता सद्दाम हुसैन और उनके साथी सुरेश मानिकपुरी ने तमनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम पडीगांव निवासी कृष्ण कुमार साहू वाहन खरीदी-बिक्री का कारोबार करता था। आरोपी ने पहले वाहनों के सौदे के नाम पर उनसे कई बार रकम ली। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने जमीन बेचकर भुगतान करने का भरोसा दिया और इसी बहाने उनसे और पैसे ले लिए।

Raigarh Crime News:शिकायत के अनुसार, आरोपी ने अपनी जमीन का सौदा भी उनसे कर लिया, लेकिन बाद में पता चला कि उसी जमीन की रजिस्ट्री किसी अन्य महिला के नाम कर दी गई थी।

Raigarh Crime News: पुलिस जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने पुरुषोत्तम सिदार, दिनेश शर्मा, संतोष साहू, मनोज सारथी सहित कई अन्य लोगों से भी वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की। शिकायतों के आधार पर थाना प्रभारी प्रशांत राव ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने धोखाधड़ी की बात स्वीकार कर ली।

Raigarh Crime News: आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने कथित ठगी की रकम से खरीदी गई एक स्कॉर्पियो और एक बोलेरो वाहन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

Raigarh Crime News: पुलिस के अनुसार, अब तक 10 से 15 पीड़ितों से करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी की पुष्टि हुई है। मामले में लगातार नई शिकायतें मिल रही हैं। पुलिस आरोपी के आर्थिक लेन-देन, चल-अचल संपत्तियों और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटाते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *