Saturday, May 16, 2026
27.1 C
Raipur

Top 10 News Today 1 August 2025 : निशाने पर आज : उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी, दुर्ग में राहुल-सोनिया का पुतला दहन, विधायक ईश्वर साहू के ‘स्वेच्छानुदान घोटाले’ में रिश्तेदारों की भरमार, राधे-राधे’ बोलने पर प्रिंसिपल का तानाशाही बर्ताव, रजिस्ट्री के बाद दस्तावेज अब मिलेंगे ई-मेल और व्हाट्सएप पर…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 News Today 1 August 2025

1 . उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी

उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी : नई दिल्ली: भारत के नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग (Election Commission) ने 9 सितंबर 2025 को मतदान कराने की अधिसूचना जारी की है। नामांकन प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू होगी और 21 अगस्त तक चलेगी। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, और परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिया जाएगा।

2 . धर्मांतरण के आरोपियों को समर्थन देने कांग्रेस पर बरसे बजरंगी, दुर्ग में राहुल-सोनिया का जलाया पुतला

दुर्ग। CG News : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में जेल में बंद दो ननों के समर्थन में कांग्रेस नेताओं के सक्रियता दिखाने पर बजरंग दल ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दुर्ग जिले के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन कर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पुतले जलाए। भिलाई के सुपेला चौक से लेकर जिले के 14 प्रमुख स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें बजरंगी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पर ‘धर्मांतरण का संरक्षण देने’ का आरोप लगाया।

3 . विधायक ईश्वर साहू के ‘स्वेच्छानुदान घोटाले’ में रिश्तेदारों की भरमार

CG News : छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों भाजपा विधायक ईश्वर साहू का नाम एक नए विवाद में गूंज रहा है। मामला उनके स्वेच्छानुदान वितरण को लेकर है, जहां हितग्राहियों की सूची में उनके और उनके स्टाफ के रिश्तेदारों के नामों की भरमार देखी गई है। वायरल हुई इस लिस्ट ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है और कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाकर बीजेपी पर सीधा हमला बोल दिया है। ताया जा रहा है कि विधायक साहू के पीएसओ ओम साहू, पीए दिग्विजय केशरी और ऑपरेटर धीरज पटेल पर आरोप है कि इन्होंने अपने नजदीकी रिश्तेदारों को ही स्वेच्छानुदान की राशि का बड़ा हिस्सा बांट दिया। सूची में करीब 20 से अधिक ऐसे नाम सामने आए हैं, जिनके उपनाम ‘साहू’ हैं और सभी का सीधा संबंध ओम साहू से जुड़ा है। इन हितग्राहियों को 20 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी गई है।

4 . Chhattisagrh News : राधे-राधे’ बोलने पर प्रिंसिपल का तानाशाही बर्ताव, साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के मुंह पर चिपकाया टेप, मचा बवाल

दुर्ग। Chhattisagrh News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नंदिनी थाना क्षेत्र स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल की प्रिंसिपल ईला ईवन कौलविन पर आरोप है कि उन्होंने बच्ची द्वारा ‘राधे-राधे’ कहकर अभिवादन करने पर नाराज होकर उसके मुंह पर टेप चिपका दिया और कलाई पर डंडे से बेरहमी से मारा। पीड़िता के पिता प्रवीण यादव के मुताबिक, बुधवार को बच्ची जब स्कूल से घर लौटी तो रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस से की। गुरुवार को पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 (2), 299 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

5 . रजिस्ट्री के बाद दस्तावेज अब मिलेंगे ई-मेल और व्हाट्सएप पर

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ में अब जमीन की रजिस्ट्री के लिए फाइलों और कागजों का झंझट खत्म होने वाला है। राज्य के पंजीयन कार्यालयों ने डिजिटल युग की ओर कदम बढ़ाते हुए पेपरलेस रजिस्ट्री की नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर ली है। इस व्यवस्था के तहत रजिस्ट्री के दस्तावेज अब सीधे पक्षकारों को ई-मेल और व्हाट्सएप के जरिए भेजे जाएंगे। इसके साथ ही पंजीयन विभाग डीजी लॉकर से भी जुड़ चुका है, जिससे दस्तावेजों को डिजिटल फॉर्मेट में सुरक्षित रखा जा सकेगा।

6 . आज से बदल रहे हैं ये 4 फाइनेंशियल नियम, आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर होगा सीधा असर

नई दिल्ली, 01 अगस्त, 2025 – आज 1 अगस्त, 2025 से देश के फाइनेंशियल सेक्टर में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आपकी रोजमर्रा की लेनदेन, यात्रा और बैंकिंग सुविधाओं पर पड़ेगा। इन नियमों में UPI लेनदेन, SBI क्रेडिट कार्ड के फायदे, PNB में KYC अपडेट और FASTag एनुअल पास से जुड़े महत्वपूर्ण बदलाव शामिल हैं। इन परिवर्तनों को जानना आपके लिए बेहद ज़रूरी है। पूरी खबर 

7 . ED की रडार पर अनिल अंबानी : छापेमारी के बाद अब पूछताछ के लिए भेजा बुलावा

मुंबई, 01 अगस्त, 2025 – उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में उनके दिल्ली और मुंबई स्थित कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की थी, और अब उन्हें ₹17,000 करोड़ के कथित लोन फ्रॉड मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब अनिल अंबानी पहले से ही वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं।

8 . ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली मासूम की जान, 12 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या….

इंदौर। Indore Crime News : ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक और मासूम की जिंदगी लील ली। एमआईजी थाना क्षेत्र के अनुराग नगर में आठवीं कक्षा के छात्र अकलंक जैन (12 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलता था और उसने अपनी मां के क्रेडिट कार्ड से हजारों रुपये खर्च कर दिए थे। गेम में हार के बाद उस पर कर्ज बढ़ता गया और क्रेडिट कार्ड कंपनी की तरफ से लगातार फोन पर पैसे वसूली के दबाव ने उसे मानसिक तनाव में डाल दिया था।

9 . मलेशिया में छत्तीसगढ़ का दीपक गिरफ्तार! लापता युवक को लेकर अब खुला बड़ा राज, विदेश मंत्रालय भी हरकत में

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी युवक दीपक तंबोली को मलेशिया में गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले कई दिनों से लापता चल रहे दीपक की गिरफ्तारी की जानकारी अब सामने आई है। युवक के पिता को एक कॉल के माध्यम से बताया गया कि दीपक मलेशियाई पुलिस की हिरासत में है। हालांकि अभी तक गिरफ्तारी की ठोस वजह सामने नहीं आई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह वीज़ा एक्सपायरी से जुड़ा मामला हो सकता है। पूरी खबर 

10 . इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का झांसा, कलिंगा यूनिवर्सिटी की कर्मचारी से ठग लिए लाखों

रायपुर। Raipur Fraud News : सोशल मीडिया पर वर्क फ्रॉम होम के लालच में रायपुर की एक युवती से लाखों की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कलिंगा यूनिवर्सिटी में डिप्टी मैनेजर (कैरियर एंड कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर) के पद पर कार्यरत जयश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर दिखे एक आकर्षक वर्क फ्रॉम होम विज्ञापन पर विश्वास कर 5.20 लाख रुपये गंवा दिए। ठगी का एहसास होते ही जयश्री ने खमतराई थाने और साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories