Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh Blue Water Raipur: लाइव वीडियो: शर्त के चक्कर में ब्लू वाटर में...

Blue Water Raipur: लाइव वीडियो: शर्त के चक्कर में ब्लू वाटर में डूबा युवक, तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Blue Water Raipur
Blue Water Raipur

Blue Water Raipur: रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर में बुधवार शाम एक युवक डूब गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक अपने दोस्त के साथ ब्लू वाटर पार करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद से युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। SDRF की टीम उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Blue Water Raipur: सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मौदहापारा निवासी करीब 24 वर्षीय आदिल खान और उसका दोस्त तौफीक पानी में तैरकर ब्लू वाटर के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों जब तालाब के बीच पहुंचे, तभी आदिल गहरे पानी में चला गया और डूब गया। तौफीक किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया।

Blue Water Raipur: जानकारी के मुताबिक, आदिल खान अपने तीन दोस्तों के साथ बुधवार शाम नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के बीच पानी में एक तरफ से दूसरी तरफ तैरकर जाने को लेकर शर्त लग गई। शर्त के चलते आदिल और उसका एक दोस्त पानी में उतर गए। इसी दौरान आदिल गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया।

Blue Water Raipur: घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। युवक की तलाश के लिए पुलिस ने SDRF टीम से संपर्क किया। टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन रात होने और ब्लू वाटर में पानी की गहराई अधिक होने के कारण तलाश रोकनी पड़ी।

Blue Water Raipur: गुरुवार सुबह SDRF की टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। युवक की तलाश लगातार जारी है। ब्लू वाटर में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हर एक जान कीमती है और प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में ब्लू वाटर लेक में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए प्रशासन आवश्यक कदम उठाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here