Ujjain News : रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में रखे आर्मी के ट्रक में लगी आग, रेल कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Parivesh
Ujjain News

उज्जैन | Ujjain News : उज्जैन रेलवे स्टेशन पर आज सुबह अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब प्लेटफार्म क्रमांक 1 और 2 के बीच खड़ी मालगाड़ी में आर्मी का ट्रक धधक उठा। देखते ही देखते धुएं के गुबार के साथ आग की लपटें रेलवे की विद्युत लाइन तक पहुंच गईं।

Ujjain News : रेल कर्मियों ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक के पास मौजूद रेलवे की पानी की पाइपलाइन से आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन किसी ने मीडिया से बयान देने से इंकार कर दिया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किन कारणों से लगी और आर्मी के ट्रक में कितना नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मालगाड़ी को रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *