आपात स्थिति से निपटने आज भोपाल में मॉक ड्रिल…

Parivesh

भोपाल। आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि में देशभर में आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार 7 मई को भोपाल में व्यापक आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित की गई। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के अनुसार, यह ड्रिल शाम 4 से रात 8 बजे तक पाँच प्रमुख स्थानों पर की गई, जिसमें विभिन्न आपात स्थितियों का अभ्यास शामिल था।

ड्रिल के तहत भेल क्षेत्र में सर्च और रेस्क्यू, डीबी मॉल में फायर और घायलों की निकासी, तुलसी नगर में अस्थायी अस्पताल, न्यू मार्केट में भीड़ प्रबंधन, और कोकटा मल्टी में भवन ध्वस्तीकरण के दौरान निकासी का अभ्यास किया गया।

शाम 7:30 से 7:42 बजे तक ब्लैकआउट और रेड-ग्रीन अलर्ट सायरन बजाए गए। नागरिकों से अपील की गई कि वे सभी रोशनियाँ बंद कर सहयोग करें। यह अभ्यास आपदा के समय बेहतर प्रतिक्रिया क्षमता सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। प्रशासन ने जनता से सहयोग और संयम बरतने की अपील की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *