Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : निशानेबाज न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, पेट्रोल पंप...

Indore News : निशानेबाज न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, पेट्रोल पंप सील….जानें पूरा मामला

0
234

 Indore News : इंदौर। निशानेबाज न्यूज़ की खबर ने एक बार फिर प्रशासन को मजबूर कर दिया है। सिर पर दूध की टंकी का ढक्कन रखकर पेट्रोल डलवाने की वायरल तस्वीर को जब निशानेबाज न्यूज़ ने प्रमुखता से दिखाया, तो प्रशासन हरकत में आया।

 Indore News : यह मामला नेमावर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप का है, जहां सीसीटीवी फुटेज के जरिए वायरल वीडियो की पुष्टि हुई। इस वीडियो में युवक दूध की टंकी के ढक्कन में पेट्रोल भरवाता नजर आया, जो जिले में लागू “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” के कलेक्टर आदेश की सीधी अवहेलना थी।

खबर के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। प्रशासन ने साफ किया है कि नियम तोड़ने वाले किसी भी पंप को बख्शा नहीं जाएगा। निशानेबाज न्यूज़ की सतर्क पत्रकारिता ने एक बार फिर सड़कों पर सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर सख्ती करवाई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here