Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG News : टीएस सिंहदेव के घर चोरों ने बोला धावा….उड़ा ले...

CG News : टीएस सिंहदेव के घर चोरों ने बोला धावा….उड़ा ले गए कीमती मूर्तियां

0
280
CG News
CG News

CG News : सरगुजा। छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़े कद के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के कोठीघर में चोरों ने सेंधमारी कर दी। बीती रात अज्ञात चोर सिंहदेव के आवासीय परिसर में घुसे और वहां से पीतल की बेशकीमती हाथी की मूर्ति चुरा ले गए। करीब 15 किलो वजनी यह मूर्ति कोठीघर के आंगन में लगी थी, जिसे चोर सुनियोजित तरीके से उखाड़कर ले भागे।

CG News : घटना की जानकारी मिलते ही सिंहदेव परिवार ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय मुखबिरों के जरिए चोरी का सुराग तलाशने में जुटी है। बताया जा रहा है कि यह मूर्ति सिंहदेव परिवार के लिए न सिर्फ आर्थिक, बल्कि भावनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण थी।

सवाल यह भी उठ रहा है कि इतनी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चोरों का कोठीघर परिसर में घुस जाना कहीं न कहीं सुरक्षा में चूक को उजागर करता है। फिलहाल पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए आसपास के इलाकों में दबिश दे रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here