Sunday, September 20, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Police Officer Theft : भोपाल से बड़ी खबर — पीएचक्यू में पदस्थ...

Police Officer Theft : भोपाल से बड़ी खबर — पीएचक्यू में पदस्थ महिला डीएसपी पर चोरी का मामला दर्ज, कैमरे में कैद

Police Officer Theft : भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ महिला डीएसपी कल्पना रघुवंशी पर चोरी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि डीएसपी ने अपनी एक सहेली के घर से मोबाइल फोन और दो लाख रुपये नकद चोरी किए।

घटना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फरियादी महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह नहाने के लिए गई थी और मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था। तभी आरोपी डीएसपी घर में घुस गई और बैग में रखे दो लाख रुपये और मोबाइल फोन लेकर चली गई।

Read More : Bhopal Triple Talaq : भोपाल में लाइसेंसी बंदूक लेकर पति ने मामा के घर पत्नी को दी तीन तलाक, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Police Officer Theft :  घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी डीएसपी को घर में आते-जाते और हाथ में नोटों की गड्डी लिए देखा जा सकता है। पुलिस ने जब डीएसपी से पूछताछ की तो उन्होंने मोबाइल फोन तो लौटा दिया, लेकिन नकदी नहीं लौटाई। इसके बाद फरियादी की शिकायत पर जहांगीराबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More : Bhopal News : CM मोहन यादव का ‘समाधान ऑनलाइन’ में सख्त एक्शन, 3 अधिकारी निलंबित, 19 कर्मचारियों पर गिरी गाज…

Police Officer Theft : फिलहाल आरोपी डीएसपी कल्पना रघुवंशी फरार बताई जा रही हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है, वहीं पीएचक्यू ने भी इस मामले में नोटिस जारी किया है। यह मामला पुलिस विभाग की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here