Gold-Silver Rates : शादी सीजन का असर! सोना-चांदी फिर रिकॉर्ड स्तर पर,जानें जानें आज के ताज़ा रेट्स

नई दिल्ली: कीमती धातुओं के बाजार में आज यानी सोमवार, 10 नवंबर को तेज़ी देखने को मिली। आज इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,987 रुपए की बड़ी बढ़त के साथ 1,22,087 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। पता हो कि इससे पहले सोना 1,20,100 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर था।

जानकारी दें कि, बीते महीने 17 अक्टूबर को सोना अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 1,30,874 रुपए तक पहुंचा था। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की बढ़ती मांग, भू-राजनीतिक तनाव और घरेलू बाजार में शादी सीजन के चलते कीमतों में लगातार मजबूती बनी हुई है।

चांदी भी ₹2,700 उछलकर 1,50,975 रुपए/किलो
इसके साथ ही आज सोने के के बाद चांदी में भी बड़ी तेजी देखने को मिली। चांदी आज 2,700 रुपए बढ़कर 1,50,975 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले चांदी 1,48,275 रुपए प्रति किलो के स्तर पर थी।

Read More : Business News : 1 लाख रुपये का निवेश बना 1 करोड़ से ज्यादा, TV, AC और वॉशिंग मशीन बनाने वाली इस कंपनी ने दिया धमाकेदार रिटर्न

14 अक्टूबर को चांदी ने अपना अब तक का उच्चतम स्तर 1,78,100 रुपए प्रति किलोग्राम बनाया था। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, औद्योगिक मांग बढ़ने और वैश्विक संकेतों के चलते चांदी में एक बार फिर तेजी लौट रही है।

IBJA रेट में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं
इस बाबत आज IBJA द्वारा जारी किए गए रेट में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों में ज्वेलरी खरीदते समय कीमतें इससे अलग होती हैं। वहीं, RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत तय करने में भी IBJA रेट को मानक माना जाता है। कई बैंक गोल्ड लोन के लिए भी इसी रेट का उपयोग करते हैं।

Read More : Gold-Silver Price : लगातार तीसरे हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट, घटती मांग-प्रॉफिट बुकिंग से टुटा गोल्ड

इस साल सोना-चांदी में दिखी रिकॉर्ड तेजी
2024 के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर को सोना 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम था। अब तक इसमें कुल 45,925 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है। इसके साथ ही चांदी की बात करें तो 31 दिसंबर को चांदी का भाव 86,017 रुपए प्रति किलो था, जो अब बढ़कर 1,50,975 रुपए हो गया है। यानी चांदी इस साल अब तक 64,958 रुपए महंगी हो चुकी है।

आने वाले दिनों में कैसा होगा रुझान?
इस बाबत एक्सपर्ट्स की मानें तो सोने की कीमतों में निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। हालांकि शादियों का सीजन शुरू होने से घरेलू मांग बढ़ने वाली है, जिससे सोने को सपोर्ट मिलेगा। विश्लेषकों का मानना है कि नवंबर-दिसंबर में सोना 1.20 लाख से 1.22 लाख रुपए के दायरे में रह सकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Raipur Crime: स्कूल में पानी की बोतल को लेकर विवाद, 11वीं के छात्र पर चाकू से हमला

Raipur Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र...

CG News: बिलासपुर में पुलिस पर बड़ा एक्शन! डीजल चोरों को छोड़ने पर ASI सस्पेंड

Bilaspur Diesel Theft Case: बिलासपुर डीजल चोरी मामला छत्तीसगढ़...

Related Articles

Popular Categories