Gold-Silver Price : लगातार तीसरे हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट, घटती मांग-प्रॉफिट बुकिंग से टुटा गोल्ड

Gold-Silver Price/ नई दिल्ली: जहां इस बार इस हफ्ते सोना और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बीते 31 अक्टूबर को 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,20,770 था, जो 7 नवंबर तक घटकर ₹1,20,100 रह गया। यानी एक हफ्ते में ₹670 की गिरावट आई। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जब सोने की कीमत नीचे आई है।

इसके साथ ही चांदी के दामों में भी इसी तरह की गिरावट रही। 31 अक्टूबर को एक किलो चांदी ₹1,49,125 की थी, जो अब घटकर ₹1,48,275 रह गई है। इस तरह चांदी में ₹850 की कमी दर्ज की गई।

Read More : Business News : 1 लाख रुपये का निवेश बना 1 करोड़ से ज्यादा, TV, AC और वॉशिंग मशीन बनाने वाली इस कंपनी ने दिया धमाकेदार रिटर्न

आखिर क्यों घटे सोना-चांदी के दाम

Gold-Silver Price दरसल त्योहारी खरीदारी खत्म होने के बाद अब बाजार में डिमांड घट गई है। दिवाली के बाद पारंपरिक सोने की खरीदारी धीमी पड़ जाती है, जिससे बाजार में दबाव आता है।
वहीं दूसरा कारण है ग्लोबल टेंशन में कमी, क्योंकि जब वैश्विक बाजार स्थिर होते हैं, तो निवेशक सेफ-हेवन एसेट्स जैसे सोना-चांदी में कम निवेश करते हैं। इसके अलावा हाल के सप्ताहों में निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग भी शुरू की है। टेक्निकल इंडिकेटर RSI के अनुसार, सोने की कीमतें ओवरबॉट जोन में थीं, जिससे डीलर्स ने बिकवाली बढ़ा दी।

इस साल अब तक दिखी थी भारी बढ़त

Gold-Silver Price हालांकि हाल के हफ्तों में गिरावट रही, लेकिन पूरे साल के हिसाब से सोना और चांदी दोनों ने बड़ी तेजी दिखाई है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 का था, जो अब ₹1,20,100 हो गया  यानी करीब ₹43,938 की बढ़त। वहीं चांदी की कीमत 86,017 रुपए प्रति किलो से बढ़कर ₹1,48,275 हो गई यानी ₹62,258 की बढ़ोतरी।

Read More : Business Tips : कम खर्च, ज्यादा मुनाफा ऐसे शुरू करें अपना मेडिकल स्टोर बिज़नेस…

अब निवेशकों के सामने बड़ा सवाल

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल गिरावट के बावजूद दीर्घकाल में सोना अब भी सुरक्षित निवेश विकल्प बना हुआ है। वैश्विक अस्थिरता बढ़ने पर सोने के दाम फिर से चढ़ सकते हैं। वहीं शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए मौजूदा स्तरों पर मुनाफा बुक करना बेहतर हो सकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bilaspur News: डीजल चोरी के आरोपियों को छोड़ना पड़ा भारी, ASI उमेश उपाध्याय सस्पेंड

Bilaspur News: बिलासपुर। डीजल चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार...

Related Articles

Popular Categories