Urla Police Liquor Seizure : रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता: बीरगांव शीतला तालाब के पास शराब खपाने की कोशिश नाकाम, दो आरोपी कस्टडी में

VIKASH KHALKHO

Urla Police Liquor Seizure : रायपुर (01 मार्च 2026): राजधानी रायपुर के उरला थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बीरगांव स्थित शीतला तालाब के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब और बिक्री की नगदी बरामद की गई है।

तालाब के पास चल रहा था अवैध कारोबार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बीरगांव के शीतला तालाब पार में कुछ लोग अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर ने उरला थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दो संदिग्धों को धर दबोचा।

दस्तावेज नहीं दिखा पाए आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रीमती सरिता उईके (32 साल) और योगेश बंजारे (32 साल) के रूप में हुई है, जो उरला क्षेत्र के ही निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद बोरियों में 72 पौवा देशी शराब पाई गई। जब पुलिस ने शराब रखने या बेचने से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, तो आरोपी कोई भी कागज पेश नहीं कर सके और टीम को गुमराह करने लगे।

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस ने आरोपियों के पास से 72 पौवा देशी शराब और बिक्री के 500 रुपये नगद जब्त किए हैं, जिसकी कुल कीमत करीब 7,700 रुपये आंकी गई है। उरला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 62/26 और आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *