Business News : 1 लाख रुपये का निवेश बना 1 करोड़ से ज्यादा, TV, AC और वॉशिंग मशीन बनाने वाली इस कंपनी ने दिया धमाकेदार रिटर्न

Business News : पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट लिमिटेड के शेयरों ने पिछले पांच सालों में जबरदस्त मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस दौरान कंपनी के शेयरों में 11,265% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। जिसने भी पांच साल पहले इस कंपनी में 1 लाख रुपये का निवेश किया और अब तक उसे बनाए रखा, उसकी पूंजी 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो गई है।

Business News : पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट एक जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विस (EMS) कंपनी है। यह एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, एलईडी टेलीविजन, एयर कूलर और प्लास्टिक कंपोनेंट्स जैसी प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है।

Business News : 4 सितंबर 2020 को कंपनी का शेयर भाव महज 5 रुपये था। वहीं 12 सितंबर 2025 को यह बीएसई पर 570.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस तरह, निवेशकों को इस अवधि में 1 लाख रुपये के निवेश पर 1.14 करोड़ रुपये से ज्यादा का रिटर्न मिला।

Business News : पिछले चार सालों में भी कंपनी के शेयरों ने 1,490% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। 9 सितंबर 2021 को इसका भाव 35.65 रुपये था, जबकि 12 सितंबर 2025 को यह 570.05 रुपये पर पहुंच गया। तीन सालों में शेयर में 453% की तेजी आई है और दो सालों में यह 213% उछला है।

Business News : हालांकि, बीते एक साल में इसमें लगभग 8% की गिरावट दर्ज की गई है। शेयर का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 1054.95 रुपये और न्यूनतम स्तर 471.15 रुपये रहा है। इस तरह पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट उन गिनी-चुनी कंपनियों में शामिल हो गई है, जिन्होंने लंबी अवधि में अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bilaspur News: डीजल चोरी के आरोपियों को छोड़ना पड़ा भारी, ASI उमेश उपाध्याय सस्पेंड

Bilaspur News: बिलासपुर। डीजल चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार...

Related Articles

Popular Categories