rewa crime : रीवा में दिनदहाड़े युवक के अपहरण की कोशिश, पुलिस ने चंद घंटों में तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

rewa crime : रीवा : रीवा में दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। बिछिया थाना क्षेत्र के चिरहुला मंदिर के पास गीता सुपर बाजार के सामने महसांव निवासी नितिन चौरसिया को मारपीट करते हुए अगवा करने की कोशिश की गई। यह पूरा घटनाक्रम पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

rewa crime : जानकारी के अनुसार, नितिन चौरसिया रीवा से अपना कार्य समाप्त कर शाम को महसांव लौट रहे थे, तभी बोलेरो वाहन (क्रमांक MP17 ZE 0718) सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक को रोक लिया और उन पर हमला कर उन्हें जबरन बोलेरो में बैठाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने हल्ला मचाया, जिससे एक आरोपी पकड़ा गया जबकि दो मौके से फरार हो गए।

rewa crime : पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकित वर्मा निवासी लक्ष्मण बाग के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। वहीं, फरार दो अन्य आरोपियों शुभम उर्फ मोटा निवासी रतहरा और कृष्णा रावत निवासी लक्ष्मण बाग को भी कुछ घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories