2025 की यादगार बॉलीवुड फिल्में: सच्ची घटनाओं और ऐतिहासिक किरदारों ने जीता दर्शकों का दिल

0
112
bollywood 2025
सच्चाई-साहस से भरी बॉलीवुड की फिल्मों का साल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  साल 2025 बॉलीवुड के लिए खास रहा, क्योंकि इस साल सच्ची घटनाओं और ऐतिहासिक किरदारों पर आधारित फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीतने के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया। देशभक्ति, सामाजिक संघर्ष, राजनीति और इतिहास के अनछुए पहलुओं पर आधारित फिल्मों ने दर्शकों को वास्तविकता और कहानी के बीच का अनुभव कराया।

कंगना रनौत की इमरजेंसी

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को रिलीज हुई। फिल्म 1975-77 के आपातकाल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है। कंगना ने इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई, जबकि अनुपम खेर और श्रेयस तलपड़े ने महत्वपूर्ण किरदारों में अभिनय किया।

Read More : Messi के जल्दी जाने की असल वजह आई सामने, बोले आयोजक: छूने-गले लगाने से परेशान हुए मेसी, खेल मंत्री पर भी उठे सवाल

अक्षय कुमार की स्काई फोर्स

‘स्काई फोर्स’ 24 जनवरी को रिलीज हुई। फिल्म 1965 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय वायुसेना के बहादुरों की वीरता को पर्दे पर लाती है। अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निमरत कौर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।

विक्की कौशल की छावा

‘छावा’ 14 फरवरी को रिलीज हुई। विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई। फिल्म में रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी अहम भूमिकाओं में थे। मराठा साम्राज्य और मुगलों से संघर्ष पर आधारित यह फिल्म युद्ध दृश्यों और अभिनय के लिए सराही गई।

जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट

‘द डिप्लोमैट’ 14 मार्च को रिलीज हुई। यह फिल्म उज्मा अहमद की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें भारतीय राजनयिक ने पाकिस्तान से महिला को बचाया।

केसरी चैप्टर 2 और द बंगाल फाइल्स

‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को जलियांवाला बाग की अनकही कहानी पर आधारित थी, जबकि ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर को हिंदू नरसंहार की घटनाओं को पर्दे पर लाई।

120 बहादुर और हक

‘120 बहादुर’ 21 नवंबर को 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित थी। वहीं, ‘हक’ 7 नवंबर को शाह बानो केस पर आधारित कोर्टरूम ड्रामा है।

साल 2025 में ये फिल्में दर्शकों के बीच लोकप्रिय रही और सच्चाई और इतिहास को पर्दे पर जीवंत बनाने का काम किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here