Leopard attack : सिंचाई के लिए खेत गया कर्मचारी तेंदुए के हमले से गंभीर घायल; कटंगी क्षेत्र में दहशत

VIKASH KHALKHO

Leopard attack : जबलपुर/कटंगी। जिले के कटंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्रई गाँव में आज एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहाँ खेत में सिंचाई करने गए एक किसान के कर्मचारी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में कर्मचारी सुखचैन ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल सुखचैन को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

Leopard attack : प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखचैन ठाकुर खेत में लगी हुई पाइप लाइन बदलने के लिए गए थे, तभी अचानक घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

Leopard attack : यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कटंगी और मझौली इलाके में पिछले कई दिनों से तेंदुए का मूवमेंट लगातार बना हुआ है। इस ताज़ा हमले ने मुर्रई गाँव और आस-पास के क्षेत्रों में गहन दहशत पैदा कर दी है। ग्रामीण अब अकेले खेतों में जाने से भी कतरा रहे हैं।

ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग से इस आदमखोर तेंदुए को पकड़ने और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *