PM MODI Visit : पीएम मोदी के दौरे से पहले धार में बवाल : बैनर फटे और आदिवासी विरोध में भाजपा जिला अध्यक्ष का पुतला फूंका

VIKASH KHALKHO

धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को धार जिले के बदनावर स्थित पी.एम. मित्र पार्क के शिलान्यास से पहले माहौल गरमाता जा रहा है। कार्यक्रम से पहले बदनावर में लगाए गए पीएम मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वागत बैनर पोस्टर अज्ञात बदमाशों द्वारा फाड़ दिए गए।

आदिवासी समुदाय में आक्रोश

भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती के कथित बयान कि आदिवासी “वनवासी” हैं, से आदिवासी समाज नाराज हो गया। विरोध स्वरूप आदिवासी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष का पुतला फूंककर अपनी नाराजगी जताई।

  • निलेश भारती, भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा –

  • “बचपन से ही मैं सनातनी हूँ। आदिवासी समाज से ही हिंदू संस्कृति की उत्पत्ति हुई है। बैनर फाड़ने वाली घटना केवल छोटी सोच को दर्शाती है।”

 

 

  • राधेश्याम मुवेल, कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा –

  • “आदिवासी आदिवासी हैं। उन्हें वनवासी कहना आदिवासी समाज के लिए अपमानजनक है और इससे समुदाय आहत हुआ है।”
Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *