SIR Training : सिमगा में BLA के लिए SIR प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

SIR Training : भाटापारा: सिमगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी BLA (Booth Level Agents) की बैठक और SIR (Special Incident Report) प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक इन्द्र साव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में विधायक इन्द्र साव ने SIR प्रक्रिया की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि “SIR केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह चुनाव प्रणाली की रीढ़ है। प्रत्येक BLA की जिम्मेदारी है कि बूथ स्तर पर सटीक जानकारी दर्ज कर पारदर्शिता बनाए रखें। यह कार्य केवल फॉर्म भरने का नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सुरक्षा का दायित्व है।”

SIR Training : वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने BLA को फॉर्म भरने की विधि विस्तार से समझाते हुए कहा कि “फॉर्म के प्रत्येक कॉलम की महत्ता है। अधूरी या गलत जानकारी से पूरे विधानसभा की चुनावी दिशा प्रभावित हो सकती है। अतः तकनीकी दक्षता और सावधानी दोनों आवश्यक हैं।”

SIR Training : जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि “हमारे कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। SIR फॉर्म भरते समय सजग रहना जरूरी है, क्योंकि छोटी-सी गलती भी मतदाता सूची की शुद्धता को प्रभावित कर सकती है। बूथ से जिला तक कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना हमारा लक्ष्य है।”

कार्यक्रम में डॉ. के.के. नायक, हिरेंद्र कोसले, सत्यजीत शेंडे, मोहन गायकवाड, सुनील माहेश्वरी, रमेश धृतलहरे, दिनेश साहू, हीरालाल साहू, लोमन घृतलहरे, लाला वर्मा, दशरथ चंद्राकर, अजीत भट्ट, देवचरन मार्कण्डेय, धन सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Rain Alert: मानसून ने पकड़ी रफ्तार! रायपुर समेत कई जिलों में बारिश की दस्तक

Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ बारिश अलर्ट के बीच प्रदेश...

Salasar Balaji Temple Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले स्थित...

Related Articles

Popular Categories