accused of rape : शर्मनाक घटना : सौतेला भाई ही निकला बलात्कार का आरोपी, नवजात शिशु के जन्म के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

accused of rape : रोशन सेन/कोंडागांव-मकड़ी। कोंडागांव जिले की पुलिस ने एक बेहद शर्मनाक और संवेदनशील मामले का खुलासा किया है, जहाँ एक पीड़िता के साथ बलात्कार का आरोपी उसका सौतेला भाई ही निकला। पीड़िता के नवजात शिशु को जन्म देने के बाद पुलिस ने गहन जाँच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

accused of rape :  अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज थी रिपोर्ट
मामले का संक्षिप्त विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि लगभग 8-9 माह पूर्व पीड़िता के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बलात्कार किया गया था, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। पीड़िता ने 6 नवंबर 2025 को एक नवजात शिशु को जन्म दिया था। इस संबंध में प्रार्थी (जो बाद में आरोपी निकला) की रिपोर्ट पर थाना मकड़ी में धारा 64, 351(3) भान्यासं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी।

गहन पूछताछ में सामने आया सच
मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोण्डागांव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मकड़ी द्वारा बारीकी से जाँच की गई।

accused of rape : विवेचना के दौरान, महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से पीड़िता से गहन पूछताछ की गई। जाँच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि पीड़िता के साथ यह घिनौनी घटना किसी और ने नहीं, बल्कि शिकायत दर्ज कराने वाले उसके सौतेले भाई ने ही कारित की थी।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
विवेचना के बाद, पुलिस ने आरोपी (सौतेला भाई) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद आज (30 नवंबर 2025) उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक विकास बघेल, सउनि गिरीश कतलम्, प्र०आर० रामदयाल पैकरा, म०प्र० आर० शांति ध्रुव, आरक्षक राजू पानीग्राही, केमेन्द्र उइके, जीवन पोयाम, और मनेश मण्डावी का विशेष योगदान रहा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *