CG ACCIDENT : दो कारों की जोरदार भिड़ंत: रॉन्ग साइड से आ रही कार ने मारी जोरदार टक्कर, 7 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

Sanjay Sahu
CG ACCIDENT

CG ACCIDENT : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां पर तेज रफ्तार दो कारों की आमने- सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान हादसे में 7 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं जबकि 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा ज्ञानी चौक के पास की बताई जा रही है जहां पर रॉन्ग साइड से आ रही कार को स्विफ्ट कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। पूरा मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है।

CG ACCIDENT : वहीं बीते दिनों जगदलपुर नेशनल हाईवे पर हाईवे ढाबा के करीब तेज रफ्तार ट्रक ने सामने आ रही बाइक को चपेट में ले लिया था। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मेडिकल छात्रा आली श्रीवास्तव ने उपचार के दौरान डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वह जगदलपुर मेडिकल में एमबीबीएस कर रही थी।

CG ACCIDENT : इलाज के दौरान ही छात्रा आली की मौत

CG ACCIDENT : इसी दौरान दावा के सामने आयरन ओर से लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए, वहीं बाइक सवार अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठी आली श्रीवास्तव को गंभीर स्थिति में डिमरापाल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगते ही मेडिकल छात्रों व डाक्टरों का जमावड़ा अस्पताल में लग गया। बताया जा रहा है कि, दोनों मृतक मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में वर्ष 2021 बैच के थे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *