CG News : मुंगेली – एनएचएम कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन समाप्त, कार्यस्थलों पर लौटे कर्मचारी

VIKASH KHALKHO

मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों का बीते 18 अगस्त से चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन समाप्त हो गया है और सभी कर्मचारी अब अपने कार्यस्थलों पर लौट चुके हैं।

आंदोलन समाप्ति के उपलक्ष्य में कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला शाहा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम श्री गिरीश कुर्रे और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश खैरवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुलदस्ता भेंट किया और मिठाई खिलाई।

Read news : CG Crime News : काले जादू का कहर : धंधा नहीं चल रहा था’ बोलकर भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शाहा ने कहा कि कर्मचारियों की सात मांगों पर सहमति बनने पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे पहले से भी अधिक लगन और ईमानदारी से कार्य करते हुए जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाएं। इसके साथ ही उन्होंने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चल रहे ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान को जिले में अच्छे से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया।

Read news : Tamil Nadu elections : तमिलनाडु में एनडीए का विस्तार – बीजेपी जोड़ रही नई पार्टियों को, 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज

इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारी उपस्थित रहे। संघ के पदाधिकारी अमित दुबे और पवन निर्मलकर ने मीडिया कर्मियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान मीडिया कर्मियों के सहयोग और कवरेज से ही कर्मचारियों की आवाज शासन-प्रशासन और आम जनता तक पहुँच सकी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी मीडिया का सहयोग बना रहेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *