Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh CG Crime News : काले जादू का कहर : धंधा नहीं चल...

CG Crime News : काले जादू का कहर : धंधा नहीं चल रहा था’ बोलकर भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

CG Crime News
CG Crime News

CG Crime News : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अंधविश्वास ने एक शख्स की जान ले ली। यहां एक भतीजे ने जादू-टोना करने के शक में अपने ही चाचा की धारदार हसिया से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना चांपा थाना क्षेत्र के कोटाडबरी गांव की है।

CG Crime News : क्या है पूरा मामला?

दरअसल, आरोपी अजीत पाल का अपने चाचा राम प्रसाद पाल से जादू-टोना को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। अजीत को शक था कि चाचा के जादू-टोना के कारण उसका ढाबा नहीं चल रहा है। 21 सितंबर की शाम करीब 7 बजे दोनों के बीच फिर से इसी बात पर बहस हुई। गुस्से में आकर अजीत ने अपने पास रखे धारदार हसिया से चाचा राम प्रसाद पर हमला कर दिया। हमले में राम प्रसाद के कनपटी और गले पर गंभीर चोटें आईं।

खून से लथपथ राम प्रसाद को परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी अजीत पाल फरार हो गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे एक चौक के पास से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने पहले तो गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती बरतने पर उसने जादू-टोना के शक में चाचा की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया हसिया भी बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here