Raipur Crime : फर्जी लोन के नाम पर 27.5 लाख की ठगी, आदतन आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में फर्जी लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आदतन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धोखाधड़ी से जुड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Raipur Crime : प्रार्थी कृष्णा राव की शिकायत के अनुसार, आरोपी होरीलाल पंकज और उसके एक साथी ने लोन दिलाने का झांसा देकर नगद रकम और जरूरी दस्तावेज लिए। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी के नाम पर अलग-अलग बैंकों से करीब 27.50 लाख रुपये का लोन निकालकर धोखाधड़ी की।

Raipur Crime : मामले की गंभीरता को देखते हुए पंडरी थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार भी कर लिया है।

Raipur Crime : जांच में यह भी सामने आया कि होरीलाल पंकज के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें कांकेर और जांजगीर-चांपा जिलों में धोखाधड़ी से जुड़े प्रकरण शामिल हैं।

Raipur Crime : फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर अपने दस्तावेज या पैसे न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या धोखाधड़ी की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *