Rewa Shaurya Chakra Hero Sanjay Tiwari: 3 गोलियां लगने के बाद भी नहीं रुके CRPF कमांडो संजय तिवारी, आतंकी को मार गिराने पर मिला शौर्य चक्र

Anuj Nirala

Rewa Shaurya Chakra Hero Sanjay Tiwari: रीवा। विंध्य की धरती के वीर सपूत और सीआरपीएफ कमांडो संजय तिवारी के साहस को पूरे देश ने सलाम किया है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान अदम्य वीरता का परिचय देने वाले संजय तिवारी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के प्रतिष्ठित वीरता पुरस्कार शौर्य चक्र से सम्मानित किया है। सम्मान प्राप्त करने के बाद जब वे अपने गृह जिला रीवा पहुंचे तो रेलवे स्टेशन पर उनका ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

Rewa Shaurya Chakra Hero Sanjay Tiwari: रीवा रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोगों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और “भारत माता की जय” के नारों के साथ विंध्य के इस वीर सपूत का अभिनंदन किया। सिरमौर तहसील के डेलही गांव निवासी संजय तिवारी के स्वागत में युवाओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने कहा कि संजय तिवारी ने न केवल विंध्य, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

READ MORE: MP Rajya Sabha Election Protest: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का गांधीवादी प्रदर्शन, 5 घंटे रखा उपवास

Rewa Shaurya Chakra Hero Sanjay Tiwari: अपने शौर्यपूर्ण अभियान को याद करते हुए संजय तिवारी ने कहा कि उनके लिए देश सबसे पहले है। उन्होंने बताया कि आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान उन्हें तीन गोलियां लगी थीं, लेकिन उस समय उन्हें अपनी जान की नहीं, बल्कि मिशन की सफलता की चिंता थी।

Rewa Shaurya Chakra Hero Sanjay Tiwari: उन्होंने कहा, “मेरे लिए अपनी जान से बढ़कर देश है। गोलियां लगने के बावजूद मेरे मन में केवल एक ही विचार था कि आतंकी किसी भी कीमत पर बचकर नहीं निकलना चाहिए। देश की सुरक्षा हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है।”

Rewa Shaurya Chakra Hero Sanjay Tiwari: जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में एक विशेष ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

Rewa Shaurya Chakra Hero Sanjay Tiwari: भारी गोलीबारी और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच संजय तिवारी अग्रिम मोर्चे पर डटे रहे। मुठभेड़ के दौरान उनके बांह, घुटने और शरीर के अन्य हिस्सों में तीन गोलियां लगीं, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने पीछे हटने से इनकार कर दिया। उन्होंने बहादुरी के साथ जवाबी कार्रवाई जारी रखी और आखिरकार लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को मार गिराया।

Rewa Shaurya Chakra Hero Sanjay Tiwari: संजय तिवारी की इसी असाधारण वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उनका यह साहसिक कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

READ MORE: Rewa Job Scam Protest: रकम दोगुनी और नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित

Rewa Shaurya Chakra Hero Sanjay Tiwari: रीवा में उनके स्वागत के दौरान लोगों ने कहा कि ऐसे वीर जवानों की वजह से देश सुरक्षित है और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए आगे आना चाहिए। विंध्य का यह लाल आज पूरे प्रदेश के लिए गर्व का प्रतीक बन चुका है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *