Rewa Job Scam Protest: रकम दोगुनी और नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित

Anuj Nirala

Rewa Job Scam Protest: रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में करोड़ों रुपये की कथित ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। एक दंपति पर लोगों को रकम दोगुनी करने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं। पीड़ितों का दावा है कि दंपति करीब दो सौ से अधिक लोगों से बड़ी रकम लेकर फरार हो गया है। सबसे गंभीर बात यह है कि शिकायत के बावजूद बीते आठ महीनों से आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे नाराज होकर पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

Rewa Job Scam Protest: बुधवार दोपहर करीब पचास से अधिक पीड़ित, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं, रीवा स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार पुलिस को लिखित शिकायतें दीं, लेकिन अब तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और न ही उन्हें अपनी जमा पूंजी वापस मिल सकी।

READ MORE: Jabalpur Crime Review Meeting: अपराध और अवैध धर्मांतरण पर सख्ती के निर्देश, लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई कैलाश जाटव

Rewa Job Scam Protest: पीड़ित महिलाओं ने बताया कि आरोपी दंपति खुद को प्रभावशाली लोगों और राजनीतिक नेताओं का करीबी बताकर लोगों का विश्वास जीतता था। शुरुआत में लोगों को नौकरी दिलाने, निवेश की गई राशि को कम समय में दोगुना करने और बेहतर मुनाफे का लालच दिया गया। इसी झांसे में आकर कई परिवारों ने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी, जेवर बेचकर जुटाई रकम और उधार लेकर भी निवेश किया।

Rewa Job Scam Protest: शिकायतकर्ताओं का कहना है कि शुरुआती दौर में आरोपी दंपति लोगों को आश्वासन देता रहा कि सभी की राशि सुरक्षित है और समय पर लौटा दी जाएगी। लेकिन जब निवेशकों ने लगातार अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया, तो दोनों अचानक फरार हो गए। इसके बाद से पीड़ित लगातार पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं।

Rewa Job Scam Protest: धरने पर बैठीं महिलाओं ने आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त शिकायतें और साक्ष्य होने के बावजूद जांच की रफ्तार बेहद धीमी है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

READ MORE: Jabalpur Fire Safety Action: फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर निगम का बड़ा एक्शन, कई होटल-लॉज और कोचिंग सेंटर सील

Rewa Job Scam Protest: वहीं पूरे मामले पर रीवा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पीड़ितों का आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Rewa Job Scam Protest: फिलहाल, अपनी मेहनत की कमाई वापस पाने की उम्मीद में पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए बैठे हैं। अब सबकी नजर पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है कि आखिर करोड़ों रुपये की इस कथित ठगी के आरोपियों पर कब शिकंजा कसेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *