Rewa News : RSS शताब्दी समारोह – रीवा में भव्य पथ संचलन, 1000 से अधिक स्वयंसेवक शामिल

रीवा। रीवा शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य और विशाल पथ संचलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एक हज़ार से अधिक स्वयंसेवक शामिल हुए।

रीवा नगर, महाकौशल प्रांत द्वारा आयोजित यह संचलन शताब्दी वर्ष को समर्पित था। दोपहर में एनसीसी ग्राउंड पर एकत्र हुए स्वयंसेवकों ने नगर में अनुशासन और शौर्य का प्रदर्शन किया।

Read More : Indore: लसूडिया मोरी में युवक का संदिग्ध शव बरामद, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

संचलन को दो समूहों में विभाजित किया गया था। पहला समूह एनसीसी ग्राउंड से शिल्पी प्लाजा की ओर गया, जबकि दूसरा समूह कलेक्ट्रेट की दिशा में रवाना हुआ। दोनों समूहों ने शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया और लोगों का उत्साहपूर्ण स्वागत प्राप्त किया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भ्रमण और शारीरिक प्रदर्शन के बाद दोनों समूह वापस एनसीसी ग्राउंड में एकत्र होंगे, जहाँ शताब्दी समारोह का समापन किया जाएगा। इस आयोजन के दौरान शहर में सुरक्षा कड़ी रखी गई।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories