Rewa Road Accident News: रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा बल्कर और ऑटो की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

Anuj Nirala

Rewa Road Accident News: रीवा। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो और बल्कर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Rewa Road Accident News: प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह ऑटो में सवार कुछ लोग अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगापुर के पास तेज रफ्तार बल्कर और ऑटो के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

READ MORE: Rewa Hospital Bullet Operation: 45 मिनट के ऑपरेशन के बाद योगिता सिंह के पेट से निकाली गई गोली, हालत स्थिर; रीवा के निजी अस्पताल में चल रहा उपचार

Rewa Road Accident News: हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को तत्काल उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Rewa Road Accident News: अस्पताल में उपचार के दौरान एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। मृतकों की पहचान रविंद्र चतुर्वेदी निवासी बहुरी बांध, सतीश उपाध्याय निवासी बहुरी बांध और सर्वेश तिवारी निवासी भटलो के रूप में हुई है।

Rewa Road Accident News: वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल अभिषेक तिवारी और सत्येंद्र शुक्ला का संजय गांधी अस्पताल के सर्जरी विभाग में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

Rewa Road Accident News: घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

READ MORE: MP Rajya Sabha Election Dispute: दिल्ली में एमपी कांग्रेस का हंगामा जीतू पटवारी, उमंग सिंघार समेत कई विधायक हिरासत में, राष्ट्रपति से समय नहीं मिलने पर निकाला पैदल मार्च

Rewa Road Accident News: इस दर्दनाक हादसे ने मृतकों के परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *