Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Reva News: रीवा में 112 वाहन चालक पर अवैध वसूली का आरोप,...

Reva News: रीवा में 112 वाहन चालक पर अवैध वसूली का आरोप, ₹300 प्रति वाहन मांगने का वीडियो वायरल

0
76
Reva News:
Reva News:

Reva News: विकास बघेल, रीवा : वाहनों से अवैध वसूली में जुटा चाकघाट थाने के 112 का चालक, वीडियो हुआ वायरल, ₹300 प्रति वाहन के हिसाब से स्वीकारी हाईवे में वसूली की बात, बोला सिस्टम में आओ नहीं तो कटेगा चालान

Reva News: वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा थाने स्तर पर हो रही अवैध वसूली को लेकर लगातार की जा रही सख्त कार्रवाइयों के बावजूद मैदानी कर्मचारियों का अवैध वसूली से मोह भंग नहीं हो रहा, जिसका वीडियो एक बार फिर निकल कर सामने आया है जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो रीवा जिले के सरहदी थाना चाकघाट में तैनात आपातकालीन 112 वाहन के चालक योगेंद्र सिंह ठाकुर का बताया जा रहा है जिसमें वह हाईवे से गुजरने वाली प्रत्येक गाड़ियों से ₹300 की अवैध वसूली करने की बात स्वीकारता दिखाई दे रहा है.

 

Reva News: वीडियो में सुनाई देने वाली बातचीत के अनुसार 112 वाहन में मौजूद चालक योगेंद्र सिंह ठाकुर एक पिकअप चालक से ₹300 की मांग कर रहा है तो वही भूसे से लोड पिकअप का चालक 112 के पायलट से मिन्नते कर उसका वाहन छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाता दिखाई पड़ रहा है.

 

Reva News: इस दौरान 112 के पायलेट ने पिकअप चालक को यह साफ तौर पर कहा कि सिस्टम में आओ नहीं तो चालान कटेगा, बताया जा रहा है कि रीवा जिले के सरहदी थानों में कभी आरटीओ तो कभी थाने की पुलिस लगातार वाहन चालकों से इस तरह की अवैध वसूली कर रही है जिसके एक नहीं बल्कि कई मामले सामने आ चुके हैं.

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here