Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore News : इंदौर में बेकरी में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से...

Indore News : इंदौर में बेकरी में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से हादसा, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

0
78
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर के राधा नगर, जवाहर टेकरी स्थित ग्राम सिंहासा में एक बेकरी में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुफ्फा बेकरी में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरा परिसर इसकी चपेट में आ गया।

Indore News : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग की तेज लपटों और घने धुएं के कारण आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

Indore News : सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की। राहत की बात यह रही कि अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here